CG News in Hindi: कर्ज लेने में सबसे आगे राजधानी, बस्तर ने भी सबको चौंकाया, SLBC के आंकड़ा में देखें कौन सा जिला है किस स्थान पर?
CG News in Hindi: कर्ज लेने में सबसे आगे राजधानी, बस्तर ने भी सबको चौंकाया, SLBC के आंकड़ा में देखें कौन सा जिला है किस स्थान पर?
CG News in Hindi | Photo Credit: IBC24
- प्रदेश में 13 सालों में 364% कर्ज वृद्धि दर्ज की गई
- जमा राशि भी बढ़कर ₹3.18 लाख करोड़ तक पहुंची
- रायपुर और दंतेवाड़ा कर्ज लेने में सबसे आगे
रायपुर: CG News in Hindi प्रदेश में 13 साल में कर्ज और जमा दोनों में उछाल देखने को मिला है। स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 2013 से 2026 के बीच राज्य की आर्थिक गतिविधियों में बदलाव दर्ज देखने को मिला है।
CG News in Hindi: SLBC के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कर्ज लेने में 364% की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2013 में 49,094.75 करोड़ रुपए लोन दिया गया था, वहीं अब वर्ष 2026 में बढ़कर 2,77,723.79 करोड़ रुपए हो गया है। दूसरी ओर जमा राशि में उछाल देखने को मिला है। 13 साल पहले 87,338.98 करोड़ रुपए जमा किए थे, जो अब बढ़कर 3,18,076.97 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
जिलों की बात करें तो राजधानी रायपुर कर्ज लेने के मामले में सबसे आगे है, जहां सीडी रेशियो 129% तक पहुंच गया है। वहीं बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा 109.37 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा ऋण और जमा अनुपात में बेमेतरा 16वें, दुर्ग 21वें, बालोद 30वें स्थान पर हैं। कोरिया 38.08 फीसदी और मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी 39.99 फीसदी के साथ सबसे नीचे बने हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : परिसीमन पर प्रहार.. दक्षिण में हाहाकार! क्या उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ने से दक्षिण की आवाज दब जाएगी?
- शहमात The Big Debate: ‘वंदेमातरम’ से इनकार, माफ़ी नहीं एफआईआर, राष्ट्रगीत के अपनाम से चढ़ा सियासी पारा, क्या माफी के बाद भी जरुरी थी FIR?
- IPL 2026 RCB vs LSG: रजत के रणबांकुरे ने किया शानदार प्रदर्शन, लखनऊ को इतने विकेट से दी मात, प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पहुंची RCB की टीम

Facebook


