Hathras Latest Crime News: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने रचा अपने ही मौत का नाटक.. भिखारी को बनाया निशाना.. जाने कैसे दिया सनसीखेज वारदात को अंजाम

Hathras Latest Crime News: हाथरस में बर्खास्त सिपाही ने भिखारी की हत्या कर शव जलाया, अपनी मौत का नाटक रचा, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Hathras Latest Crime News: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने रचा अपने ही मौत का नाटक.. भिखारी को बनाया निशाना.. जाने कैसे दिया सनसीखेज वारदात को अंजाम

Hathras Latest Crime News || Image- Madras Courier File

Modified Date: April 16, 2026 / 12:00 pm IST
Published Date: April 16, 2026 11:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • बर्खास्त सिपाही ने खुद को मृत दिखाने के लिए भिखारी की हत्या की
  • शव जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश, पहचान पत्र मौके पर छोड़ा
  • पुलिस जांच में खुलासा, आरोपी कई गंभीर मामलों में पहले से वांछित

हाथरस: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक बर्खास्त सिपाही को हाथरस जिले में एक भिखारी की हत्या कर शव को जलाकर अपनी मौत का झूठा नाटक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 मार्च को उत्तर पूर्वी रेलवे के हाथरस रोड हॉल्ट के पास एक टिन शेड में घटी, जहां से एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का झुलसा हुआ शव बरामद किया गया। (Hathras Latest Crime News) पुलिस के अनुसार, आपराधिक गतिविधियों के कारण पहले ही सेवा से बर्खास्त किए गए रामवीर सिंह (55) ने भिखारी की कथित तौर पर हत्या कर शव को आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने अधिकारियों को गुमराह करने के लिए शव के पास अपना पहचान पत्र और सामान भी रख दिया ताकि उसकी मौत का झूठा दावा सही साबित हो सके। हाथरस शहर के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए 14 अप्रैल को मैनपुरी जिले के किशनी इलाके के निवासी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हाथरस शहर जीआरपी थाना प्रभारी सुयश सिंह ने बताया कि आरोपी ने खुद को मृत दिखाने के इरादे से अपराध को अंजाम दिया था लेकिन जांच के दौरान सच्चाई सामने आ गई।

उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह अपनी मौत का नाटक क्यों करना चाहता था। अधिकारी ने बताया, “वह (आरोपी पुलिसकर्मी) आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ फिरोजाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, हरदोई, मैनपुरी और बदायूं सहित कई जिलों में अपहरण, हत्या, लूट व धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोपों में कई मामले दर्ज हैं।” (Hathras Latest Crime News) पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपराध करते समय जलने की चोटें भी आईं। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-

‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स

उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू

चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू

आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown