हिसार में समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका का अंतिम संस्कार किया गया, मंत्री मनोहर लाल ने दी श्रद्धांजलि
हिसार में समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका का अंतिम संस्कार किया गया, मंत्री मनोहर लाल ने दी श्रद्धांजलि
हिसार (हरियाणा), 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने समाजसेवी नंदकिशोर गोयनका को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज सेवा, गौ-सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा।
बुधवार को नंदकिशोर गोयनका का अंतिम संस्कार किया गया। मनोहर लाल ने गोयनका के अंतिम दर्शन किए और उनके बेटों – एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, लक्ष्मी नारायण, जवाहर लाल, अशोक तथा परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी।
नंदकिशोर गोयनका का सोमवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
अंतिम संस्कार में हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता सुभाष बराला, महापौर प्रवीण पोपली, कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मनोहर लाल ने नंद किशोर गोयनका से जुड़ी अपनी यादें भी साझा कीं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनका गोयनका के साथ पारिवारिक रिश्ता था।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1992 में, जब वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के हिसार विभाग में प्रचारक थे, तब उन्हें अग्रोहा में आयोजित एक शिविर में करीब दो महीने तक गोयनका के साथ काम करने का अवसर मिला था।
मनोहर लाल ने कहा कि गोयनका को समाज सेवा, गौ-सेवा, धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
भाषा शफीक वैभव
वैभव

Facebook


