संवैधानिक ढांचे के भीतर है कश्मीर समस्या का समाधान : महबूबा
संवैधानिक ढांचे के भीतर है कश्मीर समस्या का समाधान : महबूबा
श्रीनगर, 18 जनवरी (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान संविधान के ढांचे के भीतर है। हालांकि, किसी भी समाधान के लिए शुरुआती कदम जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा और राज्य का दर्जा बहाल करना होगा।
मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा, “जम्मू-कश्मीर में सुलह के अलावा कोई रास्ता नहीं है, लेकिन इसके लिए शुरुआती कदम (पूर्व) राज्य से जो कुछ भी छीन लिया गया है, उसकी बहाली होगी।”
वह दुबई के अल अरबिया टीवी के साथ एक साक्षात्कार में कश्मीर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान से जुड़े सवाल का जवाब दे रही थीं।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्होंने (शरीफ) क्या कहा, लेकिन पीडीपी में हम मानते हैं कि इस मुद्दे का समाधान देश के संविधान के भीतर है। यह वह संविधान है जिसने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था।’’
भाषा जितेंद्र शफीक
शफीक

Facebook


