कोच्चि, 22 अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि केरल में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दक्षिणी राज्य में क्षेत्रीय पार्टी बनाने के बारे में उनसे चर्चा की है।
हिमंत ने कहा कि राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रीय पार्टी की भाजपा के साथ गठबंधन करने की योजना पर दिल्ली में चर्चा हुई।
भाजपा नेता ने कहा कि हालांकि, बातचीत रोक दी गई और लोकसभा चुनाव के बाद फिर से शुरू होने की संभावना है।
भाषा रंजन शफीक
शफीक