अमरनाथ श्रद्धालुओं की मौत पर सोनिया-राहुल ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘ पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप बादल फटने की घटना के कारण हुई कई श्रद्धालुओं की त्रासदपूर्ण मौत की खबर से बहुत दुखी हूं

अमरनाथ श्रद्धालुओं की मौत पर सोनिया-राहुल ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 9, 2022 12:14 am IST

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप बादल फटने की घटना के कारण हुई कई श्रद्धालुओं की त्रासदपूर्ण मौत की खबर से बहुत दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

यह भी पढ़ें:  शिक्षिका ने बच्चे को जड़ा तमाचा, गाल पर बन गया निशान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं के लापता होने और उनकी मृत्यु की खबर बेहद दुःखद है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।’’

यह भी पढ़ें:  Amazon में इन गेजेट्स पर मिल रहा 60% तक का डिस्काउंट, जल्द खरीदें नहीं तो खत्म हो जाएगी सेल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘पवित्र अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के चलते कई श्रृद्धालुओं की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी भावपूर्ण शोक संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में लापता श्रद्धालुओं की रक्षा करें व घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’

यह भी पढ़ें: महिला ने मांगी वोटर पर्ची तो पति हुआ नाराज, दे दिया तीन तालाक, थाने में शिकायत दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बादल फटने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 25 टेंट तथा तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटा।

और भी है बड़ी खबरें…

 


लेखक के बारे में