BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Akhilesh Yadav on Waqf Bill: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया वक्फ विधेयक का जिक्र, कहा- ‘वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने वाला बिल’

Akhilesh Yadav on Waqf Bill: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया वक्फ विधेयक का जिक्र, कहा- ‘वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने वाला बिल’

Akhilesh Yadav on Waqf Bill | Source : Akhilesh Yadav X

Akhilesh Yadav on Waqf Bill | Source : Akhilesh Yadav X

Shyam Dwivedi
Published: 15 Feb 2025 | 3:31 pmModified: 15 Feb 2025 | 3:31 pm
HIGHLIGHTS
  1. अखिलेश यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश किए जाने के एक दिन बाद ‘फीके’ बजट के लिए सरकार पर निशाना साधा।
  2. यह मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने की भाजपा की पुरानी रणनीति है।
  3. भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और वाराणसी को क्योटो में बदलने के सरकार के दावों की भी आलोचना की।

वाराणसी। Akhilesh Yadav on Waqf Bill: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि संसद में पेश किया गया वक्फ (संशोधन) विधेयक लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाकर उन्हें अनावश्यक बहस में उलझाने और अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में विफलता को छिपाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की चाल है। कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट संसद के दोनों सदनों में पेश किए जाने के एक दिन बाद ‘फीके’ बजट के लिए सरकार पर निशाना साधा।

read more : MP News: सौरभ शर्मा केस में लीपापोती कर रही भाजपा सरकार! PM मोदी से मिल सकता है कांग्रेस विधायक दल, उमंग सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप 

वक्फ विधेयक पर अखिलेश यादव का बयान

उन्होंने वाराणसी में केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर पांचवें से तीसरे स्थान पर लाने का दावा करती है लेकिन बजट से निराशा ही हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर विनिर्माण क्षेत्र को समर्थन देने में विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी वजह से ‘मेक इन इंडिया’ जैसे नारे अप्रभावी हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, सरकार ने अब वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने और लोगों को फिजूल की बहसों में उलझाए रखने के लिए नया विधेयक (वक्फ विधेयक का जिक्र करते हुए) पेश किया है। यह मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने की भाजपा की पुरानी रणनीति है। साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और वाराणसी को क्योटो में बदलने के सरकार के दावों की भी आलोचना की।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा, यह अच्छी बात है कि वह विदेश गए हैं, लेकिन उन्हें अमेरिका के लिए भारतीय बाजार खोलने के बजाय हमारे लोगों को लाभ पहुंचाने वाले व्यापार सौदे वापस लाने चाहिए। उन्होंने संसद में की गई अपनी एक टिप्पणी को याद करते हुए कहा, पिछली बार मोदी जी हीरे लेकर अमेरिका गए थे, इस बार कम से कम सोने की चेन तो ले ही जा सकते थे। उन्होंने नौकरियों के लिए संघर्ष कर रहे तथा अवैध रूप से प्रवास कर रहे भारतीयों के बारे में भी चिंता जताई।

उन्होंने दावा किया, विकसित भारत का सपना यह होना चाहिए कि हमारे नागरिकों को नौकरियों की कमी के कारण देश छोड़कर न जाना पड़े। कई राज्यों, खासकर पंजाब और गुजरात में बड़ी संख्या में लोग अवैध तरीके से दूसरे देशों में जा रहे हैं। अगर ऐसी सूची तैयार की जाए तो गुजरात में अवैध प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक होगी।

अखिलेश यादव ने कहा, भारत को इतना मजबूत होना चाहिए कि कोई भी देश हमारे नागरिकों को हथकड़ी लगाकर निर्वासित न कर सके और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार न कर सके। यह तथ्य कि भारतीयों को अमृत काल के दौरान निर्वासित करके अमृतसर में उतारा गया, यह भारत और उसके नागरिकों का अपमान है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि व्यापार संबंधों को मजबूत किया जाना चाहिए, लेकिन भारत सरकार को अपने बाजार को विदेशी शक्तियों के हवाले नहीं करना चाहिए।

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अखिलेश यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पर कहा कि यह विधेयक सरकार की पुरानी रणनीति का हिस्सा है, जिससे वह लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटा कर अनावश्यक बहसों में उलझाना चाहती है। उनका आरोप है कि इस विधेयक के माध्यम से सरकार अर्थव्यवस्था की विफलता को छिपाना चाहती है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: SP chief Akhilesh Yadav mentioned the Waqf Bill

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm