लालू पर बोले जज, खुली जेल बेहतर ताकि गौपालन का भी अनुभव हो
लालू पर बोले जज, खुली जेल बेहतर ताकि गौपालन का भी अनुभव हो
रांची। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव समेत 5 दोषियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग पर सजा सुनाने से पहले विशेष सीबीआई अदालत के जज की एक दिलचस्प टिप्पणी आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से आई इस ख़बर के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंसिंग पर इस मामले की आज की सुनवाई के दौरान सीबीआई जज ने कहा कि ऐसे मामलों के आरोपियों के लिए खुली जेल सबसे अच्छी जगह हो सकती है क्योंकि वहां इन्हें खुले में गौपालन (गाय चराने) का भी अनुभव मिल सकता है।
Ranchi: Judge said ‘an open jail is best for these people(convicts), as they also have experience of cow farming’ #FodderScam
— ANI (@ANI) January 6, 2018
अदालत ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख समेत चारा घोटाले की केस संख्या 64 ए/ 1996 में सजा सुनाने के लिए आज दोपहर 2 बजे का वक्त निर्धारित किया था। ये सज़ा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनाई जानी है। आज की कार्रवाई शुरू होने के बाद ये ख़बर आई कि सज़ा का ऐलान चार बजे होगा।
Sentence in #FodderScam to be pronounced at 4 pm
— ANI (@ANI) January 6, 2018
23 दिसंबर को जब लालू प्रसाद यादव को इस मामले में अदालत ने दोषी करार दिया था, उस दिन सज़ा के ऐलान की तारीख 3 जनवरी बताई गई थी। इस बीच, सज़ा कितनी हो, इसे लेकर सुनवाई का दौर चलता रहा। अभी तक सज़ा तो नहीं सुनाई जा सकी है, लेकिन जज साहब की टिप्पणियां जरूर चर्चा में हैं। बताया जाता है कि पिछली सुनवाई के दौरान जब लालू प्रसाद ने उनसे ये कहा था कि जज साहब जेल में बहुत ठंड लग रही है तो जज ने कहा था कि तबला बजाइए और मस्त रहिए। अब खुली जेल की ये ताजा टिप्पणी सामने आई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


