Fast Track Court Live Update : छात्र आंदोलन के बीच केंद्र का बड़ा फैसला! PM मोदी के ऐलान के बाद बनी स्पेशल कोर्ट, इस जज को मिली कमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। जज अनु ग्रोवर बालिगा को विशेष अदालत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Fast Track Court Live Update : छात्र आंदोलन के बीच केंद्र का बड़ा फैसला! PM मोदी के ऐलान के बाद बनी स्पेशल कोर्ट, इस जज को मिली कमान
Modified Date: July 23, 2026 / 11:36 pm IST
Published Date: July 23, 2026 11:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाई गई।
  • जज अनु ग्रोवर बालिगा को स्पेशल जज नियुक्त किया गया।
  • अदालत पेपर लीक और पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 से जुड़े मामलों की रोजाना सुनवाई करेगी।

नई दिल्ली : fast Track Court Live Update :  देशभर में जारी छात्र आंदोलन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद, पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 के तहत दर्ज मामलों और संबंधित अपराधों की सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में एक विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) का गठन कर दिया गया है। जज अनु ग्रोवर बालिगा का तबादला कर उन्हें स्पेशल जज के रूप में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में नियुक्त कर दिया है।

अनु ग्रोवर बालिगा स्पेशल जज नियुक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्पष्ट किया कि सरकार पेपर लीक और धांधली के आरोपियों पर जल्द से जल्द कड़ा फैसला सुनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। इसी फैसले पर अमल करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट की मीडिएशन सेंटर इंचार्ज जज अनु ग्रोवर बालिगा का तबादला कर उन्हें स्पेशल जज के रूप में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में नियुक्त कर दिया है।

संगीन मामलों की रोजाना आधार पर तेजी से सुनवाई करेगी

अब यह विशेष अदालत ‘पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024’ के तहत दर्ज मुकदमों और पेपर लीक से जुड़े अन्य संगीन मामलों की रोजाना आधार पर तेजी से सुनवाई करेगी, ताकि आरोपियों को बिना किसी देरी के सख्त सजा दिलाई जा सके।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.