जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी जीत पर विशेष डाक आवरण जारी

Ads

जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी जीत पर विशेष डाक आवरण जारी

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 11:45 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 11:45 AM IST

श्रीनगर, 12 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की 2025-26 रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में विशेष डाक आवरण जारी किया।

डाक विभाग की ओर से सोमवार को यह विशेष आवरण लोक भवन में विजेता टीम और सहयोगी कर्मियों की मौजूदगी में जारी किया गया।

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान सिन्हा ने रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे केंद्र शासित प्रदेश में विकसित हो रही खेल संस्कृति का प्रतिबिंब बताया।

समारोह में जम्मू-कश्मीर सर्किल के मुख्य महाडाकपाल एस. हनुमान सिंह और ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनिल गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव