Railway Pensioners DR Hike: महंगाई राहत में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी! मिलेगा इतने महीने का एरियर भी, जानें अब हर महीने खाते में कितना बढ़कर आएगा पैसा

Ads

Railway Pensioners DR Hike: महंगाई राहत में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी! मिलेगा इतने महीने का एरियर भी, जानें अब हर महीने खाते में कितना बढ़कर आएगा पैसा

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 12:30 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 01:15 PM IST

Railway Pensioners DR Hike | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • डीआर में 2% बढ़ोतरी
  • पेंशनर्स को एरियर का फायदा भी मिलेगा
  • मासिक आय में इजाफा होगा, महंगाई से राहत मिलेगी

नई दिल्ली: Railway Pensioners DR Hike देशभर के लाखों रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। केंद्र सरकार ने रेलवे पेंशनर्स को बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने महंगाई के लगातार बढ़ते असर के बीच सरकार ने डियरनेस रिलीफ (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब रेलवे पेंशनर्स की डीआर 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी हो गई है। (DR Hike News) सरकार के इस फैसले से अब सभी पेंशनर्स के खाते में हर महीने बढ़ी हुई रकम आएगी।

1 जनवरी 2026 से होगा लागू

Railway Pensioners DR Hike आपको बता दें कि यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से लागू होगी। यानी पेंशनर्स को एरियर का फायदा भी मिल सकता है। इस फैसले से लाखों रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों की मासिक आय में इजाफा होगा, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस बार भी 2% की बढ़ोतरी

इस संबंध में रेल मंत्रालय ने एक आदेश भी जारी कर दिया है, जारी आदेश के अनुसार, यह फैसला पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के 24 अप्रैल 2026 के ऑफिस मेमोरेंडम के आधार पर लागू किया गया है। जारी आदेश में सरकार ने यह भी कहा है कि महंगाई दर को देखते हुए पेंशनर्स को अतिरिक्त राहत देना जरूरी था, ताकि उनकी खरीद क्षमता बनी रहे। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार DR और DA की गणना की जाती है और उसी फॉर्मूले के आधार पर इस बार भी 2% की बढ़ोतरी की गई है।

यहां आसान भाषा में समझें कि आपके पेंशन लेवल के हिसाब से आपकी मंथली इनकम कितनी बढ़ जाएगी

बेसिक पेंशन 58% DR के बाद पेंशन 60% DR के बाद पेंशन मासिक बढ़ोतरी
₹10,000 ₹15,800 ₹16,000 ₹200
₹20,000 ₹31,600 ₹32,000 ₹400
₹30,000 ₹47,400 ₹48,000 ₹600
₹40,000 ₹63,200 ₹64,000 ₹800
₹50,000 ₹79,000 ₹80,000 ₹1,000
₹60,000 ₹94,800 ₹96,000 ₹1,200
₹70,000 ₹1,10,600 ₹1,12,000 ₹1,400

इन्हें भी पढ़ें:-

डीआर बढ़ोतरी कब से लागू होगी?

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।

डीआर कितने प्रतिशत बढ़ी है?

डीआर में 2% की बढ़ोतरी हुई है, अब यह 60% हो गई है।

कितने पेंशनर्स को फायदा होगा?

इस फैसले से लाखों रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को फायदा होगा।