NEET Paper Cancelled | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: NEET Paper Cancelled देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG परीक्षा को रद्द कर दी है। नीट की ये परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।
National Testing Agency, with the approval of the Government of India, has decided to cancel the NEET (UG) 2026 examination conducted on 3 May 2026, and to re-conduct the examination on dates that will be notified separately. pic.twitter.com/fh4o4QtzfI
— ANI (@ANI) May 12, 2026
NEET UG Exam 2026 Cancelled दरअसल, राजस्थान के सीकर से नीट यूजी 2026 की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था। मामले की जांच राजस्थान पुलिस SOG कर रही थी। हालांकि शुरुआती जांच में ये माना जा रहा था कि नीट यूजी पेपर लीक ((NEET UG 2026 Paper leak)) नहीं हुआ था। लेकिन SOG ने बाद में स्वीकारा था कि नीट यूजी 2026 गेस पेपर एग्जाम से पहले वायरल हुआ था। SOG ने जांच के बाद स्वीकारा था कि नीट यूजी गेस पेपर से हूबहू सवाल मेन एग्जाम में आए थे। इसके बाद से ही बवाल शुरू हुआ और इसके बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे।
नीट यूजी 2026 को रद्द करने को लेकर NTA ने कहा है कि पेपर लीक मामले की जांच अब CBI करेगी। NTA ने कहा है कि वह पूरी मदद करेगा। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कथित पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या परीक्षा केंद्रों या एजेंसियों के भीतर से भी किसी तरह की मिलीभगत हुई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान करेगा। करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से बचें।’
NEET UG 2026 Exam Cancelled : पेपर लीक के चलते NEET परीक्षा रद्द #NEETUG2026 | #NEETExam | #NTA | #PaperLeak | #BreakingNews https://t.co/8rvsxSfyEW
— IBC24 News (@IBC24News) May 12, 2026