महिला आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को

महिला आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को

महिला आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को
Modified Date: April 26, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: April 26, 2026 6:55 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को आयोजित होगा।

भाजपा ने विपक्ष पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है और कई भाजपा शासित राज्यों ने भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए इसी तरह के विशेष विधानसभा सत्र बुलाए हैं।

दिल्ली विधानसभा सचिवालय के एक बयान में कहा गया है कि आठवीं विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा।

अधिकारियों ने बताया कि महिला आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए यह सत्र संभवतः एक दिन का होगा, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में