गुरुग्राम के पास तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग और उसके दो नातियों की जान ली

गुरुग्राम के पास तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग और उसके दो नातियों की जान ली

गुरुग्राम के पास तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग और उसके दो नातियों की जान ली
Modified Date: March 28, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: March 28, 2026 3:10 pm IST

गुरुग्राम, 28 मार्च (भाषा) पटौदी के खोड गांव में एक तेज रफ्तार थार कार ने दो लड़कों और उनके नाना को कुचल दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आठ और दस साल के जायद खान और ईशांत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके नाना, 53 वर्षीय सुभाष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतक राजस्थान के भिवाड़ी जिले के मिल्कपुर गांव के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, सुभाष अपने दो नातियों के साथ खोड गांव के पास लोकरा रोड पर अपने भाइयों से मिलने आया था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जब वह अपने नातियों के साथ घर लौट रहा था, तभी एक महिंद्रा थार ने कथित तौर पर उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे कई फुट दूर जा गिरे।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया; हालांकि, उसका चालक अभी भी फरार है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने थार वाहन की नंबर प्लेट के आधार पर चालक की पहचान कर ली है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय थार वाहन तेज गति से चलाया जा रहा था।”

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में