स्पाइस जेट की फ्लाइट में शार्ट सर्किट के बाद भर धुंआ, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइस जेट की फ्लाइट में शार्ट सर्किट के बाद भर धुंआ, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइस जेट की फ्लाइट में शार्ट सर्किट के बाद भर धुंआ, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 24, 2017 3:22 pm IST

हैदराबाद से जबलपुर आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट एक गम्भीर हादसे का शिकार हो गई जिसके बाद पायलेट ने सूझबूझ से प्लेन की इमरजेंसी लैडिंग नागपुर एयरपोर्ट में करवा दी। हैदराबाद से आज दोपहर डेढ़ बजे जबलपुर के लिए रवाना हुए स्पाइस जेट के विमान में ये गम्भीर हादसा हुआ। विमान जब हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तब इसमे भीतर शार्ट सर्किट हो गया।

किरण ट्रेनर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, महिला कैडेट सुरक्षित

शार्ट सर्किट होने से विमान के कॉक पिट में धुंआ भर गया जो देखते ही देखते पूरे विमान में फैल गया। इस दौरान विमान के भीतर पैसेंजर्स में काफी डर का माहौल था। विमान में चारों तरफ धुंआ भरने से पैसेंजर्स को ऑक्सीजन मास्क लगाने की हिदायत दी गई और पैसेंजर्स मास्क लगा कर अपनी जान बचाने की प्रार्थनाएं करने लगे। पायलेट ने सूझ बूझ से काम लिया और नजदीकी नागपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। नागपुर एयरपोर्ट में मची अफरातफरी के बीच विमान से यात्रियों को उतारने के लिए सीढियां मुहैय्या नहीं करवाई जा सकीं जिससे पैसेंजर्स ने छलांग लगाकर फ्लाइट से नीचे कूदना शुरू कर दिया और जान बचाकर भागने की इस कोशिश में कई पैसेंजर्स घायल भी हो गए।

डॉगी की शाही खातिरदारी वाला देश का इकलौता लग्ज़री होटल

हालांकि गनीमत रही कि विमान में सवार सभी 59 पैसेंजर्स की हालत खतरे से बाहर है और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पैसेंजर्स जबलपुर की कनेक्टिंग फ्लाइट ना मिलने से घन्टो तक परेशान होते रहे। हालांकि बताया जा रहा है कि स्पाइस जेट कम्पनी की ओर से पैसेंजर्स को जबलपुर लाने के लिए फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गई है और देर रात से पहले उन्हें जबलपुर पहुंचा दिया जाएगा।

 

वेब डेस्क,IBC24


लेखक के बारे में