स्पाइसजेट ने पुणे, बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू की

Ads

स्पाइसजेट ने पुणे, बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू की

  •  
  • Publish Date - November 13, 2022 / 12:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) कम शुल्क में सेवाएं उपलब्ध करने वाली विमानन कंपनी ‘स्पाइसजेट’ ने शनिवार को पुणे और बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की।

विमानन कंपनी दिल्ली और कोलकाता से भी बैंकॉक के लिए उड़ानें संचालित करती है।

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी ने 11 नवंबर से दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर एक और उड़ान जोड़ी है। विमानन कंपनी कोलकाता से बैंकॉक के लिए दो दैनिक सीधी उड़ानें संचालित करती है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुणे-बैंकॉक उड़ान सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल