स्पाइसजेट बृहस्पतिवार को यूएई से 13 विशेष उड़ानें संचालित करेगी
स्पाइसजेट बृहस्पतिवार को यूएई से 13 विशेष उड़ानें संचालित करेगी
नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए स्पाइसजेट बृहस्पतिवार को संयुक्त अरब अमीरात से 13 विशेष उड़ानें संचालित करेगी।
बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में उसने कहा, “इन 13 उड़ानों में से 12 फुजैराह से और एक दुबई से संचालित होगी। एयरलाइन मुंबई के लिए सात विशेष उड़ानें, दिल्ली के लिए पांच विशेष उड़ानें और दुबई से मुंबई के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करेगी।”
एयरलाइन ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को उसने फुजैराह से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए 12 विशेष उड़ानें संचालित कीं।
पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने विमान सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं।
भाषा प्रशांत रंजन
रंजन
रंजन

Facebook


