पन्नीरसेलवम से मिले स्टालिन, मां के निधन पर जताया शोक
पन्नीरसेलवम से मिले स्टालिन, मां के निधन पर जताया शोक
(फाइल फोटो के साथ)
चेन्नई, 17 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को यहां अन्नाद्रमुक के अपदस्थ नेता ओ पन्नीरसेल्वम से मुलाकात की और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।
स्टालिन ने पन्नीरसेलवम से यहां उनके आवास पर मुलाकात की और दुख के इस समय में पूर्व मुख्यमंत्री के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। इस दौरान स्टालिन के साथ उनके बेटे एवं युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि भी मौजूद थे।
पन्नीरसेलवम की मां पलानीअम्मल (95) का पिछले महीने निधन हो गया था।
भाषा रवि कांत माधव
माधव

Facebook


