स्टालिन ने तमिलनाडु में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों के कल्याण के लिए मोदी से हस्तक्षेप का अनुरोध किया

स्टालिन ने तमिलनाडु में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों के कल्याण के लिए मोदी से हस्तक्षेप का अनुरोध किया

स्टालिन ने तमिलनाडु में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों के कल्याण के लिए मोदी से हस्तक्षेप का अनुरोध किया
Modified Date: February 16, 2026 / 12:39 am IST
Published Date: February 16, 2026 12:39 am IST

चेन्नई, 15 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उन पूर्व प्रशासनिक निर्देशों को रद्द करने का आग्रह किया जिसमें राज्य में रहने वाले श्रीलंकाई तमिलों के नागरिकता आवेदनों पर विचार करने पर ‘‘रोक’’ लगायी गयी थी।

स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में रहने वाले 40 प्रतिशत से अधिक श्रीलंकाई तमिल भारतीय सरजमीं पर पैदा हुए।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि जब श्रीलंकाई तमिल नागरिक तमिलनाडु सरकार द्वारा सत्यापित दस्तावेजों का उपयोग करके नागरिकता के लिए आवेदन करें तो पासपोर्ट और वीजा संबंधी आवश्यकताओं में प्रशासनिक छूट प्रदान की जाए।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में