जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा
जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को लोकसभा में “घटती आनुपातिकता” का सुझाव दिया, ताकि जनसंख्या और राज्यों के साथ न्याय के बीच संतुलन बनाया जा सके।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि जल्दबाज़ी में परिसीमन प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी राजनीतिक दलों और राज्यों के साथ व्यापक परामर्श किया जाए, ताकि “मूलभूत मुद्दे अनसुलझे” न रह जाएं।
तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि अगर छोटे राज्यों को यह महसूस होता है कि उनकी समृद्धि और मानव विकास को सापेक्ष मताधिकार से वंचित करके दंडित किया जा रहा है, तो यह देश के संघवाद के लिए खतरनाक होगा।
उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिसमें कहा गया था कि यदि मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होता है, तो दक्षिणी राज्य लोकसभा में अपना पूर्ण और आनुपातिक हिस्सा खो देंगे, थरूर ने कहा कि इसका जवाब यूरोप में मिल सकता है।
थरूर ने कहा कि वहां यूरोपीय संसद की संरचना पर ‘घटते अनुपात’ का सिद्धांत लागू होता है, क्योंकि उन्हें एक ही संघ में छोटे और बड़े राज्यों के सह-अस्तित्व की समान समस्या का सामना करना पड़ता है।
भाषा तान्या सुरेश
सुरेश

Facebook


