पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी का बयान-मुल्क में इमरजेंसी जैसे हालात,संसद में बयान दें इमरान
पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी का बयान-मुल्क में इमरजेंसी जैसे हालात,संसद में बयान दें इमरान
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है। पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगे हैं। संसद में जहां इमरान खान सरकार को शेम शेम कहा गया। इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं अब पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने इमरान पर हमला बोला है। उन्होंने देश में इमरजेंसी जैसी हालात होना बताया है। हिना ने इमरान से संसद में आकर बयान देने को कहा है। पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
पढ़ें भारत की बड़ी कार्रवाई, जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम, 200…
आपको बतादें पुलवामा हमले का प्रतिशोध भारत ने मंगलवार को तड़के साढ़े तीन एसओसी पार पाकिस्तान के बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोती में संचालित आतंकी अड्डों और ठिकानों को तबाह करने के साथ लिया है। तीनों ठिकानों में 12 मिराज-2000 ने 1000 पाउंड के दस एलडीएस बम बरसाए हैं।
पढ़ें- मिराज ने करगिल युद्ध में भी निभाई थी अहम भूमिका, इसकी मारक क्षमता औ…
इस हमले में पाकिस्तान के तीनों आतंकी अड्डे तबाह हो गए हैं। जिसमें जैश सरगना मसूद अजहर का बड़ा भाई मारा गया है। साथ ही जैश के कई बड़े कमांडर सहित लश्कर, हिज्बुल के कई कैंप तबाह हो गए हैं।

Facebook


