राज्यों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीकों की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र सरकार

Ads

राज्यों और निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीकों की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध: केंद्र सरकार

  •  
  • Publish Date - July 10, 2021 / 07:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड-19 टीके की 1.73 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने बताया कि अभी तक सभी माध्यमों से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 38.54 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और अपव्यय समेत कुल खपत 36,80,68,124 खुराक की है।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी 1.73 करोड़ (1,73,33,026) से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें लोगों को दिया जाना है।’’

कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत