असम, बंगाल में जनादेश की चोरी लोकतंत्र खत्म करने की दिशा में भाजपा का बड़ा कदम: राहुल
असम, बंगाल में जनादेश की चोरी लोकतंत्र खत्म करने की दिशा में भाजपा का बड़ा कदम: राहुल
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में ‘जनादेश की चोरी’ देश के लोकतंत्र को नष्ट करने के भारतीय जनता पार्टी के ‘मिशन’ के तहत उठाया गया बड़ा कदम है।
उन्होंने कहा कि यह बात कांग्रेस के ‘कुछ लोगों’ और उन दूसरे लोगों को अच्छी तरह समझने की जरूरत है जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार से खुश हो रहे हैं।
भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। उसने असम में जीत की हैट्रिक लगाई है।
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘कांग्रेस में कुछ लोग और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने मिशन में भाजपा का एक बड़ा कदम है।’
उन्होंने कहा, ‘क्षुद्र राजनीति को किनारे रखें, यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है, यह भारत के बारे में है।’
पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 100 सीटों की ‘लूट की है।’
राहुल गांधी ने उनके दावे का समर्थन किया था और आरोप लगाया था कि निर्वाचन आयोग की मदद से भाजपा ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की चोरी की है।
भाषा हक खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


