भाई की हैवानियत: नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर पिता ने कराया अबॉर्शन
brother raped minor sister एक सौतेले भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप किया। गर्भवती होने पर पिता ने लड़की का अबॉर्शन करवा दिया।
Raped news in raipur
brother raped minor sister: चित्तौड़गढ़। राजस्थान के जिले उदयपुर से फिर एक बार दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सौतेले भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप किया। गर्भवती होने का पता चलने पर आरोपी भाई के पिता ने लड़की का अबॉर्शन करवा दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अबॉर्शन करवाने में और कौन-कौन शामिल था, पुलिस इस बारे में जांच कर रही है। नर्सिंग होम का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। यह मामला चित्तौड़गढ़ शहर में सदर थाना क्षेत्र का है।
वारदात को अंजाम देने में परिवार का सहयोग
थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सोढा ने बताया कि 18 नवंबर को एक नाबालिग अपनी मां के साथ थाने में आई और उसने सौतेले भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया। डर के कारण सौतेला भाई सूरत भाग गया था। भगाने में उसके परिवार वालों ने मदद की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को सूरत से ही डिटेन कर चित्तौड़गढ़ लाए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी भाई ने रेप करना स्वीकार किया। साथ ही जांच के बाद यह भी सामने आया कि अबॉर्शन में आरोपी और नाबालिग का पिता भी शामिल था। जिस पर उनके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में नाबालिग ने अपनी रिपोर्ट में मनीष नर्सिंग होम से अबॉर्शन करवाने की बात कही थी। अब नर्सिंग होम के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
जानें यह था पूरा मामला
brother raped minor sister: रिपोर्ट में बताया गया कि नाबालिग बच्ची की मां उसके पिता की दूसरी पत्नी है और पास की ही मकान में रहती है। एक ही पिता होने के कारण उनके घर आना जाना है। ईद के एक महीने पहले नाबालिग के सौतेले भाई ने उसके साथ जबरदस्ती कर उसका रेप किया। इसके बाद उसे डराया धमकाया कि यह बात किसी को ना बताए। एक महीने बाद जब नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई तो इस बात का पता उसकी मां को चला।
नाबालिग लड़की की मां ने जब जाकर अपने सौतेले बेटे से सवाल जवाब किया तो आरोपी के परिजनों ने मिलकर मां के साथ मारपीट की। उसके बाद नाबालिग को एक नर्सिंग होम में ले जाकर उसका अबॉर्शन करवा दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।

Facebook


