वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों को हाई-रिजोल्यूशन कैमरों, एआई की मदद से पकड़ा गया: वैष्णव

वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों को हाई-रिजोल्यूशन कैमरों, एआई की मदद से पकड़ा गया: वैष्णव

वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों को हाई-रिजोल्यूशन कैमरों, एआई की मदद से पकड़ा गया: वैष्णव
Modified Date: March 18, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: March 18, 2026 3:50 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि वंदे भारत ट्रेन में लगाए गए हाई-रिजोल्यूशन कैमरों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक की मदद से अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले लोगों को पकड़ने में मदद मिली।

वैष्णव ने प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में अनेक सुरक्षा विशेषताएं हैं, जिनमें एक डिब्बे के दूसरे पर चढ़ने से रोकने का भी सुरक्षा उपाय शामिल है।

उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में ‘‘हाई रिजोल्यूशन कैमरे लगे हुए हैं। हाल में मुजफ्फरनगर की एक घटना में, वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले की कैमरे में रिकॉर्ड हुई एक बहुत छोटी सी तस्वीर और एआई तकनीक की मदद से उसे पकड़ने में हम कामयाब रहे। इससे हमें उस घर तक पहुंचने में मदद मिली, जहां व्यक्ति (आरोपी) रह रहा था।’’

भाषा वैभव सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में