कोयंबटूर में बच्ची की हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: एएमएमके प्रमुख दिनाकरन

कोयंबटूर में बच्ची की हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: एएमएमके प्रमुख दिनाकरन

कोयंबटूर में बच्ची की हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो: एएमएमके प्रमुख दिनाकरन
Modified Date: May 23, 2026 / 10:46 am IST
Published Date: May 23, 2026 10:46 am IST

चेन्नई, 23 मई (भाषा) अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के प्रमुख टी टी वी दिनाकरन ने शनिवार को तमिलनाडु सरकार से कोयंबटूर जिले में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।’’

खबरों के मुताबिक, सुलूर में बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी उसी इलाके के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को एक तालाब में फेंक दिया।

दिनाकरन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उन्हें इस घटना से गहरा दुख हुआ है।

एएमएमके प्रमुख ने दावा किया कि तमिलनाडु में बच्चों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध केवल कानून-व्यवस्था की समस्या ही नहीं हैं, बल्कि यह हमारे मानवता पर भी गंभीर सवाल उठाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय से आग्रह करता हूं कि वह सुनिश्चित करें कि बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले इन अमानवीय अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके साथ सख्ती से निपटा जाए।’’

दिनाकरन ने मुख्यमंत्री से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की भी अपील की।

भाषा

प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में