बालक की बलिहारी…प्राचार्य को प्रणाम, छात्र ने खुद की मौत पर मांगी छुट्टी, प्रिंसिपल ने दी मंजूरी! आवेदन वायरल..देखिए

बालक की बलिहारी...प्राचार्य को प्रणाम, छात्र ने खुद की मौत पर मांगी छुट्टी, प्रिंसिपल ने दी मंजूरी! आवेदन वायरल..देखिए

बालक की बलिहारी…प्राचार्य को प्रणाम, छात्र ने खुद की मौत पर मांगी छुट्टी, प्रिंसिपल ने दी मंजूरी! आवेदन वायरल..देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: September 1, 2019 8:01 am IST

कानपुर। उत्‍तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप बगैर हंसे नही रह सकते। यह कोई कॉमेडी ने हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था का हाल है। एक स्‍कूल में 8वीं क्‍लास के छात्र ने छुट्टी के लिए आवेदन पत्र में गलती से खुद की मौत का हवाला दे दिया। लेकिन उसमें हैरान करने वाली बात यह रही कि प्रिसिंपल ने बिना आवेदन पत्र पढ़े बच्‍चे को छुट्टी भी दे दी। बच्‍चे का यह पत्र अब वायरल हो गया है। लोग प्रिंसिपल को हटाने की मांग कर रहे हैं।

also read : गरीबी से तंग आकर परिवार के मुखिया ने लगाई फांसी, पांच दिनों से भूंखा था परिवार

दरअसल इस आवेदन में कानपुर के जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट स्‍कूल में पढ़ाई करने वाले बच्‍चे ने गलती से अपनी दादी की जगह खुद की मौत का हवाला देकर छुट्टी मांग ली। छुट्टी मिलने के बाद बच्‍चा अपनी दादी के अंतिम संस्‍कार में शामिल हुआ, दूसरी तरफ उसका पत्र सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। स्कूल टीचर की माने तो प्रिसिंपल ने छुट्टी दी थी और यह भूलवश हुआ था।

also read : आरिफ मोहम्मद खान केरल के नए गवर्नर, मोदी सरकार ने पांच राज्यों में की नए राज्यपालों की नियुक्ति

स्‍कूल के एक टीचर ने बताया कि बच्‍चे ने अपने पत्र में लिखा है, ‘महोदय, सविनय निवेदन है कि प्रार्थी… का आज 20/08/2019 को 10 देहांत हो गया है। महोदय से अनुरोध है कि प्रार्थी को हाफ टाइम से अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। महान दया होगी।’ प्रिसिंपल ने आवेदन पर लाल कलम से हस्‍ताक्षर करते हुए छुट्टी दे दी। प्रिसिंपल की इस गलती के बाद स्‍कूल के ही एक व्‍यक्ति ने बच्‍चे का यह आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर लीक कर दिया। बच्‍चे का पत्र जल्‍द ही वायरल हो गया और उसके मजेदार कॉमेंट आने शुरू हो गए।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com