दिल्ली में स्कूल के बाहर एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला

दिल्ली में स्कूल के बाहर एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला

दिल्ली में स्कूल के बाहर एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला
Modified Date: November 2, 2023 / 06:30 pm IST
Published Date: November 2, 2023 6:30 pm IST

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में सरकारी स्कूल के बाहर कनिष्ठ छात्रों के बीच हुई कहासुनी में हस्तक्षेप करने पर 12वीं कक्षा के एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि छात्र के गले पर चोट आई और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को छात्र स्कूल से घर लौट रहा था और इस दौरान छात्रों के दो समूहों को एक दूसरे से झगड़ते हुए देखा।

पुलिस ने कहा कि वह उन छात्रों में से कुछ को जानता था, इसलिए उसने मामले के बारे में पूछा।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, एक छात्र ने धारदार हथियार निकाला और कथित तौर पर उसकी गर्दन पर मार दिया, जिसके चलते उसका खून बहने लगा।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद छात्रों के दोनों समूह घटनास्थल से भाग गए।

पुलिस के अनुसार संदेह है कि सर्जिकल ब्लेड से हमला किया गया।

पुलिस ने कहा कहा कि बुराड़ी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (खतरनाक हथियार से स्वेच्छा से हमला करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में