अचानक घर पहुंचकर पत्नी को चौंकाना चाहता था, सड़क दर्घटना में मौत

अचानक घर पहुंचकर पत्नी को चौंकाना चाहता था, सड़क दर्घटना में मौत

अचानक घर पहुंचकर पत्नी को चौंकाना चाहता था, सड़क दर्घटना में मौत
Modified Date: May 9, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: May 9, 2026 6:56 pm IST

वडोदरा, नौ मई (भाषा) गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद एक कार में आग लगने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पादरा थाने के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महिसागर जिला निवासी समीर कुमार पांचाल अपनी गर्भवती पत्नी को अचानक घर पहुंचकर चौंकाना चाहते थे और इसलिए नवसारी जा रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दुर्घटना का शिकार हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘पांचाल की कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। पांचाल बाहर नहीं निकल सके और कार के अंदर ही झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा जले हुए अवशेष बरामद किए।’’

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में