Sundar Pichai Google India Event : गूगल का सबसे बड़ा धमाका! इंडिया-अमेरिका के बीच हुई ऐसी डील, जिससे भारत बनेगा दुनिया का AI सुपरपावर

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सुंदर पिचाई ने ‘इंडिया-अमेरिका कनेक्ट’ इनिशिएटिव की घोषणा की। इस पहल के तहत नए सब-सी केबल रूट्स और एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम के जरिए भारत और अमेरिका के बीच डिजिटल व तकनीकी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Sundar Pichai Google India Event : गूगल का सबसे बड़ा धमाका! इंडिया-अमेरिका के बीच हुई ऐसी डील, जिससे भारत बनेगा दुनिया का AI सुपरपावर

Sundar Pichai Google India Event / Image Source : X

Modified Date: February 18, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: February 18, 2026 7:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंडिया-अमेरिका कनेक्ट’ इनिशिएटिव से दोनों देशों के बीच एआई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
  • नए सब-सी केबल रूट्स से इंटरनेट स्पीड और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार होगा।
  • नए सब-सी केबल रूट्स से इंटरनेट स्पीड और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार होगा।

नई दिल्ली : Sundar Pichai Google India Event  देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गूगल के एक कार्यक्रम गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भारत के डिजिटल भविष्य को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पिचाई ने ‘इंडिया-अमेरिका कनेक्ट’ इनिशिएटिव की आधिकारिक घोषणा की, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच तकनीकी संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। उन्होंने कहा कि एआई (AI) क्रांति के इस दौर में कनेक्टिविटी ही सफलता की कुंजी है और गूगल इस दिशा में सबसे अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

समुद्र के नीचे बिछेगा एआई का महाजाल

इस इनिशिएटिव के तहत सुंदर पिचाई ने नए ‘सब-सी केबल रूट्स की घोषणा की है। ये केबल रूट भारत और अमेरिका के बीच एआई कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत और तेज बनाएंगे।  India-America Connect Initiative पिचाई ने जोर देकर कहा कि इस बुनियादी ढांचे से न केवल इंटरनेट की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि यह भविष्य के एआई अवसरों के लिए एक मजबूत नींव का काम करेगा। यह प्रोजेक्ट भारत को ग्लोबल डेटा नेटवर्क के केंद्र में लाने की एक बड़ी कोशिश है।

कौशल विकास और ‘एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट’

तकनीकी ढांचे के साथ-साथ पिचाई ने कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए युवाओं के पास सही कौशल होना अनिवार्य है। इसी कड़ी में गूगल ने अपने सबसे बड़े कौशल कार्यक्रम के तहत ‘नया गूगल एआई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट’ प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम भारतीय युवाओं को एआई के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें वैश्विक स्तर पर रोजगार के काबिल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.