उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने खोए व चोरी हुए 568 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए

उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने खोए व चोरी हुए 568 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए

उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने खोए व चोरी हुए 568 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए
Modified Date: August 19, 2026 / 04:34 pm IST
Published Date: August 19, 2026 4:34 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय उपकरण पहचान पंजी (सीईआईआर) पोर्टल का उपयोग करके 568 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को लौटाया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकरी दी।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई से 15 अगस्त के बीच विशेष बरामदगी अभियान चलाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान बरामद किया गया सबसे पुराना मोबाइल फोन दिसंबर 2021 में चोरी हुआ था।

‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स’ (सी-डॉट) द्वारा विकसित सीईआईआर प्रणाली पर लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की रिपोर्ट ‘आईएमईआई’ नंबरों के जरिए कर सकते हैं और उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि एक बार जब कोई ब्लॉक मोबाइल दूरसंचार नेटवर्क पर सक्रिय दिखता है, तो इसकी सूचना पुलिस को मिल जाती है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में