सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने एडीए उपाध्यक्ष के साथ बैठक की

Ads

सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने एडीए उपाध्यक्ष के साथ बैठक की

  •  
  • Publish Date - July 1, 2022 / 01:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

अयोध्या, 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और ‘अयोध्या मस्जिद ट्रस्ट- इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ के अध्यक्ष जुफर फारूकी की अगुवाई में फाउंडेशन के न्यासियों का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से बुधवार को मिला।

मस्जिद ट्रस्ट के न्यासियों ने धन्नीपुर परियोजना के नक्शे को जल्द मंजूर किए जाने की संभावना पर चर्चा की। यह नक्शा एक साल से अधिक समय से प्राधिकरण के पास लंबित है।

ट्रस्ट के सचिव अतर हुसैन ने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ उनकी बैठक सार्थक रही और उन्हें उम्मीद है कि परियोजना शुरू करने के लिए जल्द ही प्राधिकरण से मंजूरी मिल जाएगी।

भाषा सं राजेंद्र शोभना

शोभना