QUAD Meeting Live/Image Credit: Social Media
QUAD Meeting Live: दिल्ली में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक शुरू हो गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) बैठक की अध्यक्षता कर रहें हैं। जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी भी शामिल है। इस बैठक में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक (QUAD Meeting Live) की शुरुआत में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात में कई बड़े मौके और चुनौतियां सामने हैं, जिन पर मिलकर काम करने की जरूरत है।
QUAD Meeting Live इस बैठक में शामिल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हर हाल में खुला रहना चाहिए और रहेगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जो कुछ हो रहा है, वह गैरकानूनी, अस्थिर और दुनिया के लिए अस्वीकार्य है।
क्वाड में जापान के विदेश मंत्री मोटेगी ने कहा कि QUAD मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक को साकार करने के लिए अपने सहयोग को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के देशों को अपनी क्षमता और लचीलापन बढ़ाने की जरूरत है, ताकि वे आर्थिक सुरक्षा समेत अपने भविष्य से जुड़े फैसले स्वतंत्र रूप से ले सकें।