नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भाषा
यासिर सुरभि
सुरभि