फर्जी एनकाउंटर का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने दी योगी सरकार को नोटिस

फर्जी एनकाउंटर का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने दी योगी सरकार को नोटिस

फर्जी एनकाउंटर का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने दी योगी सरकार को नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 2, 2018 2:13 pm IST

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अचानक एनकाउंटर्स किए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में जवाब मांगा है। एनकाउंटस पर ये याचिका एक एनजीओ ने दायर की है। इसमें कहा गया गया है कि पुलिस एनकाउंट्स फर्जी हैं और इनकी जांच कोर्ट की निगरानी में सीबीआई से होनी चाहिए।

एनजीओ के वकील संजय पारिख ने अदालत में कहा कि एक साल में 1500 फर्जी मुठभेड़ हुए हैं। इन एनकाउंटर्स में 58 लोगों की मौत हुई है। इसकी जांच सर्वोच्च अदालत की मॉनिटरिंग में सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें : श्मशान घाट पर बिजली गिरी, अंतिम संस्कार करने पहुंचे लोगों में से 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

याचिका में जानकारी दी गई है कि इन एनकाउंटर्स की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी कर रहा है। अदालत ने याचिका की कॉपी यूपी सरकार को देने के लिए कहते हुए मामले की सुनवाई 2 हफ्ते बाद तय की है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में