उच्चतम न्यायालय मेटा-व्हाट्सऐप से जुड़े गोपनीयता नीति मामले की सोमवार को करेगा सुनवाई

Ads

उच्चतम न्यायालय मेटा-व्हाट्सऐप से जुड़े गोपनीयता नीति मामले की सोमवार को करेगा सुनवाई

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 12:51 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 12:51 PM IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) उच्चतम न्यायालय मेटा और व्हाट्सऐप की उन याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिनमें गोपनीयता नीति को लेकर उन पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाए जाने के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को चुनौती दी गई है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ द्वारा इस मामले की सुनवाई किए जाने की संभावना है।

पीठ ने तीन फरवरी को याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक’ और व्हाट्सऐप को लेकर कड़ी टिप्पणियां करते हुए कहा था कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां ‘‘डाटा साझा करने के नाम पर नागरिकों की निजता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं कर सकतीं।’’

न्यायालय गोपनीयता नीति को लेकर सीसीआई के उस आदेश के खिलाफ मेटा और व्हाट्सऐप की अपील पर सुनवाई कर रहा है जिसमें उन पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

भाषा सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र