सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हो सकते हैं देश के पहले लोकपाल, जल्द होगी घोषणा

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हो सकते हैं देश के पहले लोकपाल, जल्द होगी घोषणा

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हो सकते हैं देश के पहले लोकपाल, जल्द होगी घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: March 17, 2019 10:59 am IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज पीसी घोष भारत के पहले लोकपाल बन सकते हैं। चयन समिति ने लोकपाल अध्यक्ष और आठ सदस्यों के नाम फाइनल कर लिए हैं। लोकपाल अध्यक्ष के लिए जस्टिस पीसी घोष का चयन किया है। जल्द ही औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।

पढ़ें-लोकसभा चुनाव और होली से पहले पुलिस की तैयारी, 110 वारंटी बदमाश गिरफ्तार, सालों से फरार थे आरोपी

शुक्रवार को पांच सदस्यीय चयन समिति की बैठक हुई थी जिसमें लोकपाल और उसके चार न्यायिक व चार गैर न्यायिक कुल आठ सदस्यों का चयन किया गया। अध्यक्ष के लिए पीसी घोष का नाम चयन समिति ने सर्वसम्मिति से फाइनल किया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक में लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाग नहीं लिया था।

पढ़ें-न्यूजीलैंड की मस्जिदों में आतंकी हमले में 7 भारतीयों के मारे जाने की खबर

जस्टिस पीसी घोष का जन्म 1952 में हुआ था वे (पिनाकी चंद्र घोष) जस्टिस शंभू चंद्र घोष के बेटे हैं। 1997 में वे कलकत्ता हाईकोर्ट में जज बने। दिसंबर 2012 में वह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। 8 मार्च 2013 में वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश प्रोन्नत हुए और 27 मई 2017 को वह सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश पद से सेवानिवृत हुए।


लेखक के बारे में