महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापठक के बीच, सुप्रिया सुले ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

Ads

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापठक के बीच, सुप्रिया सुले ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - March 25, 2021 / 10:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद राज्य में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

भाजपा इस राजनीतिक संकट के कारण महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है।

सुले ने ट्वीट किया, ‘‘ बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए माननीय सोनिया गांधी जी आपका शुक्रिया। आपके साथ बात करके हमेशा अच्छा लगता है।’’

इस समय इस मुलाकात के कई मायने हैं क्योंकि मुम्बई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के राज्य के गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद महाविकास आघाडी सरकार काफी परेशानियों में घिर गयी है। सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस कर्मियों को हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था।

शिवसेना, रांकापा और कांग्रेस महाविकास आघाडी सरकार का हिस्सा हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें राज्य के मुख्य सचिव से कानून व्यवस्था को लेकर ‘स्थिति रिपोर्ट’ तलब करने का अनुरोध किया गया है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश