शुभेंदु ने बंगाल के सभी थानों में साइबर सहायता डेस्क और दुर्गा सुरक्षा दस्ते का उद्घाटन किया

शुभेंदु ने बंगाल के सभी थानों में साइबर सहायता डेस्क और दुर्गा सुरक्षा दस्ते का उद्घाटन किया

शुभेंदु ने बंगाल के सभी थानों में साइबर सहायता डेस्क और दुर्गा सुरक्षा दस्ते का उद्घाटन किया
Modified Date: July 2, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: July 2, 2026 6:05 pm IST

कोलकाता, दो जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को राज्य के सभी थानों में साइबर अपराधों से निपटने के लिए साइबर सहायता डेस्क का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध एक महामारी बन गया है और इससे निपटने के लिए सभी थानों में सहायता डेस्क की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के सभी ज़िलों और पुलिस आयुक्तालयों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘दुर्गा सुरक्षा दस्ते’ का भी उद्घाटन किया।

राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार के मुख्य लक्ष्यों में से एक महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों के मामले में हमारी ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति है।’’

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में