Tahawwur Rana NIA Custody: आतंकी तहव्वुर राणा की फांसी तय!.. 18 दिनों के लिए NIA की कस्टडी में, खोलेगा पाक में बैठे आकाओं के राज!..
2008 में हुए मुंबई हमलों में 166 लोगों की जान गई थी और 238 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
Tahawwur Rana NIA Custody Latest Update
- तहव्वुर हुसैन राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया।
- राणा और हेडली की ईमेल में आतंकी संगठनों की भूमिका का खुलासा हुआ।
- राणा का प्रत्यर्पण भारत-अमेरिका संधि के तहत कानूनी लड़ाई के बाद संभव हुआ।
Tahawwur Rana NIA Custody Latest Update: नई दिल्ली: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने उसे 18 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर गुरुवार शाम भारत लाया गया, जिसके तुरंत बाद उसे अदालत में पेश किया गया।
Read More: Read More: Jabalpur Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, पुल में गिरी तेज रफ्तार कार
एनआईए ने अदालत में दलील दी कि राणा की हिरासत जरूरी है ताकि उससे हमले से जुड़ी साजिश के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा सके। एजेंसी ने बताया कि राणा और 26/11 हमलों के सह-साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली के बीच हुई ईमेल बातचीत इस मामले में अहम सबूत है।
Tahawwur Rana NIA Custody Latest Update: जांच एजेंसी के अनुसार, इन ईमेल्स में हेडली ने राणा को न केवल अपनी संपत्तियों की जानकारी दी, बल्कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) से जुड़े अन्य षड्यंत्रकारियों, जैसे इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की भूमिका का भी ज़िक्र किया।
एनआईए ने कहा कि यह प्रत्यर्पण भारत और अमेरिका के बीच हुई प्रत्यर्पण संधि के तहत संभव हो पाया। राणा को अमेरिका में हिरासत में रखा गया था और प्रत्यर्पण रोकने के लिए उसने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल किया, लेकिन अंततः उन्हें खारिज कर दिया गया।
Tahawwur Rana NIA Custody Latest Update: गौरतलब है कि 2008 में हुए मुंबई हमलों में 166 लोगों की जान गई थी और 238 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। एनआईए का आरोप है कि राणा ने हेडली, LeT, HUJI और पाकिस्तान स्थित अन्य आतंकियों के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। दोनों आतंकी संगठनों को भारत सरकार ने गैरकानूनी घोषित कर रखा है।
#WATCH | 26/11 Mumbai attacks accused Tahawwur Rana sent to 18 days NIA custody: Delhi State Legal Sevices Authority Cousnsel for Tahawwur Rana says, "NIA sought 20 days of custody, and after a lot of deliberation, the court has given 18 days of custody. If NIA wants more time,… pic.twitter.com/2flfKSURnc
— ANI (@ANI) April 10, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: तहव्वुर हुसैन राणा एक पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है जिसे 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की साजिश में शामिल होने के आरोप में भारत लाया गया है। वह हमले के सह-साजिशकर्ता डेविड हेडली का करीबी सहयोगी था और उन दोनों के बीच हुई ईमेल बातचीत में हमले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Tahawwur Rana NIA Custody Latest Update, Presented in Delhi's Special NIA Court

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm