विश्वविद्यालयों में राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में नियम बनाने के लिए तत्काल कदम उठाएं : अर्लेकर

विश्वविद्यालयों में राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में नियम बनाने के लिए तत्काल कदम उठाएं : अर्लेकर

विश्वविद्यालयों में राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में नियम बनाने के लिए तत्काल कदम उठाएं : अर्लेकर
Modified Date: February 20, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: February 20, 2026 3:45 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 20 फरवरी (भाषा) केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार परिसरों में राजनीतिक गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले नियम बनाने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। लोक भवन की ओर से शुक्रवार को फेसबुक पर जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, अर्लेकर ने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कुलपतियों के साथ एक बैठक की, जिसमें चार मार्च तक मसौदा नियम पेश किए जाना शामिल है।

बयान में कहा गया है, “विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कुलपतियों की एक बैठक बुलाई और अदालत के निर्देशों पर अमल के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।”

इसमें कहा गया है, “बैठक का समापन कुलपतियों के इस मामले में विभिन्न न्यायिक फैसलों के आलोक में अदालत के निर्देशों का सर्वसम्मति से पालन सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।”

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में