युवा शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लें और मातृभूमि के प्रति समर्पण के साथ कार्य करें: राज्यपाल बागडे

युवा शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लें और मातृभूमि के प्रति समर्पण के साथ कार्य करें: राज्यपाल बागडे

युवा शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लें और मातृभूमि के प्रति समर्पण के साथ कार्य करें: राज्यपाल बागडे
Modified Date: February 19, 2026 / 06:03 pm IST
Published Date: February 19, 2026 6:03 pm IST

जयपुर, 19 फरवरी (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बृहस्पतिवार को छत्रपति शिवाजी को दुनिया के सबसे अजेय योद्धाओं में से एक बताया, जिन्होंने लगातार संघर्ष किया और मुगल साम्राज्य को चुनौती दी।

उन्होंने युवाओं से शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेने और मातृभूमि के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

राजस्थान विश्वविद्यालय में शिवाजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बागडे ने कहा कि भारतीय योद्धाओं का इतिहास अक्सर उपेक्षित रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे इतिहास में भारतीय दृष्टिकोण हमेशा गौण रहा है और परिणामस्वरूप हमारे कई महान योद्धाओं और नायकों को सही रूप में प्रस्तुत नहीं किया गया।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘शिवाजी महाराज की विरासत हमें उनके संकल्प और पराक्रम से सीखने की प्रेरणा देती है।”

उन्होंने राजस्थान के युवाओं से राज्य की वीर परंपरा से प्रेरणा लेने का भी आग्रह किया।

बागडे ने शेखावाटी क्षेत्र के सैनिकों के साहस का उल्लेख किया, जहां सैकड़ों युवा भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे हैं।

इससे पहले, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद राव भाले ने शिवाजी के जीवन और उनकी सैन्य रणनीतियों पर मुख्य भाषण दिया।

भाषा बाकोलिया शफीक

शफीक


लेखक के बारे में