Latest Crime News: तलाक देकर बीवी का बेरहमी से कर दिया कत्ल.. कहता था, ‘तुम सिर्फ मेरी हो किसी और की नहीं हो सकती’..

मृतक की मां अफसाना का कहना है कि उसकी बेटी को फांसी लगाकर उसका पति सलीम भाग गया। हालांकि इस मामले का सही कारण नहीं पता चल पाया है। मृतक की मां ने कहा कि पहले भी लड़ाई झगड़े होते थे।

Latest Crime News: तलाक देकर बीवी का बेरहमी से कर दिया कत्ल.. कहता था, ‘तुम सिर्फ मेरी हो किसी और की नहीं हो सकती’..

Talaq dekar kiya biwi ka murder

Modified Date: May 8, 2024 / 02:43 pm IST
Published Date: May 8, 2024 2:41 pm IST

महाराष्ट्र: ‘तुम सिर्फ मेरी हो.. ये डायलॉग्स आपने जरूर सुना होगा। अब हाल ही में मध्यप्रदेश के खरगोन में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूली है। दिलचस्प बात यह है कि, आरोपी पति ने इस डायलॉग को पुलिस अधिकारी के सामने कबूल की है। (Talaq dekar kiya biwi ka murder) आरोपी पति ने बताया कि, उसने दुप्पटे से गला घोंटकर 26 की तलाकशुदा पत्नी की जान ले ली। रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का उसकी पत्नी से एक साल पहले तलाक हो चुका है लेकिन तलाक के बाद भी वह अपनी पत्नी को परेशान करता था। आरोपी पति की पहचान सलीम के रूप में हुई है जो महाराष्ट्र के मलकापुर का निवासी है।

Sam Pitroda Latest Statement: कांग्रेस समर्थक सैम पित्रोदा ने फिर दिया उटपटांग बयान.. भारत की विविधता पर कह दी ये बड़ी बात, मिला जवाब..

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सलीम की शादी खरगोन कोतवाली इलाके के काजीपुरा में रहने वाली रोशनी (26 साल) से 8 साल पहले शादी हुई थी। दोनों का एक पांच साल बेटा भी है। हालांकि आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था इसलिए परेशान होकर उसकी पत्नी ने उसे तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद आरोपी की पत्नी खरगोन में में अपने बेटे के साथ रह रही थी। वो शादियों में कैटरिंग का काम कर अपने और बेटे का लालन-पालन कर रही थी।

Diesel-Petrol Latest Price: मतदान ख़त्म होते ही डीजल-पेट्रोल के दाम में फेरबदल.. कई जिलों में नई कीमत तय, देखें क्या है आज का रेट

तलाक के बाद भी आरोपी अपनी पत्नी रौशनी को परेशान करता था। उसने कई बार रौशनी के साथ रहने के लिए कहा लेकिन वह मारपीट और उसकी हरकतों की वजह से नहीं मानी और उससे दूर रहने को कहा लेकिन, आरोपी को ये बात हजम नहीं हो रही थी और उसने बीती रात तलाकशुदा पत्नी के घर पहुंच कर दुपट्टे से उसका गला घोटकर मौत की नींद सुला दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद वह खुद कोतवाली थाना पहुंच गया और पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया।

मृतक की मां अफसाना का कहना है कि उसकी बेटी को फांसी लगाकर उसका पति सलीम भाग गया। हालांकि इस मामले का सही कारण नहीं पता चल पाया है। (Talaq dekar kiya biwi ka murder) मृतक की मां ने कहा कि पहले भी लड़ाई झगड़े होते थे। 26 जनवरी को भी सलीम ने उसकी बेटी को मारने की कोशिश की थी। उसने आगे बताया कि, तलाक होने के बाद भी वह उनकी बेटी के पास आता था और कहता था कि मेरी नहीं हो सकी तो किसी का नहीं होने दुंगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown