Donald Trump Iran Warning: ईरान का अंत अब तय..? ट्रंप ने अब दे दी ये चेतावनी, बोले-घड़ी की टिक-टिक शुरू.., पढ़िए और क्या कहा

Ads

Donald Trump Iran Warning: ईरान का अंत अब तय..? ट्रंप ने दे दी ये चेतावनी, बोले-घड़ी की टिक-टिक शुरू, पढ़िए और क्या कहा

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 12:08 AM IST

donald trump/ image osurce: wikimedia commons

HIGHLIGHTS
  • डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी
  • ट्रंप बोले- ईरान के लिए घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है
  • फौरन हरकत में आएं, वरना कुछ भी बाकी नहीं बचेगा-ट्रंप

Donald Trump on Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर तीखा बयान जारी किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के लिए “घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है” और अब समय बहुत तेजी से खत्म हो रहा है। ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि ईरान को अब तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, वरना “कुछ भी बाकी नहीं बचेगा।” उनके इस बयान को कड़े दबाव और कूटनीतिक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी विशेष कार्रवाई का विवरण नहीं दिया, लेकिन उनके शब्दों को बेहद आक्रामक और गंभीर माना जा रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। परमाणु कार्यक्रम, क्षेत्रीय प्रभाव और प्रतिबंधों को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद लगातार बढ़ता रहा है। ट्रंप के कार्यकाल में भी ईरान पर कई कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए थे, जिनका असर आज भी देखने को मिलता है।

पोस्ट में कहा- समय सबसे महत्वपूर्ण है

ट्रंप ने अपने बयान में “समय सबसे महत्वपूर्ण है” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए यह संकेत दिया कि स्थिति तेजी से बदल सकती है। ईरान की ओर से फिलहाल इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें:

ताजा खबर