Sexual harassment girl in school: तीन शिक्षकों ने मिलकर शौचालय में किया छात्रा का उत्पीड़न, सभी गिरफ्तार

Ads

sexually harassing student : छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन शिक्षक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 6, 2025 / 03:35 PM IST,
    Updated On - February 6, 2025 / 09:19 PM IST

sexual harassment of a female student, image source: file image

HIGHLIGHTS
  • तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया
  • आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया

कृष्णागिरी: sexual harassment girl in school, तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के खुलासे से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पांच फरवरी को विरोध-प्रदर्शन किया।

read more: मोकामा में गोलीबारी मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज

स्कूल के शिक्षक तीन फरवरी को छात्रा के घर उसकी लंबी अनुपस्थिति के बारे में पूछताछ करने गए, तब जाकर यह घटना सामने आई। छात्रा के माता-पिता ने शिक्षकों को बताया कि तीन शिक्षकों ने स्कूल परिसर में उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद शिक्षकों ने माता-पिता से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उसने बताया कि पांच फरवरी को तीनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया।

read more; Prayagraj Mahakumbh 2025 : बसंत पंचमी के स्नान के बाद मेला क्षेत्र से विदा होने लगे अखाड़े

read more: भारतीयों को हथकड़ी एवं पांवों में बेड़ी डालकर अमेरिका से वापस भेजा जाना अमानवीय : मायावती

No products found.

Last update on 2026-08-31 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API