Narsinghpur Youth Viral Video /image: Social Media
Narsinghpur Youth Viral Video: नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर शहर के पाठक वार्ड में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान प्यारे लाल कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में सबसे अहम बात सामने आई है मृतक का सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो और सुसाइड नोट जिसमें उसने अपने मामा के लड़के रवि कुशवाहा और अमित कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसके परिवार को बर्बाद कर दिया और उसके बच्चों को अनाथ कर दिया। मृतक ने दोनों युवकों पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर उसके अश्लील वीडियो फोटो लेकर करीब 1 साल से वह जब चाहे दिन रात में कई बार कभी भी उसका शारीरिक शोषण करते हैं ये आरोप वीडियो में मृतक ने लगाए हैं।
वीडियो में उसने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। मृतक ने यह भी दावा किया कि दोनों से हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में सुरक्षित है। (Narsinghpur Youth Viral Video) बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक युवक को मृतक ने वकील बताया है। वहीं सुसाइड नोट में प्यारे लाल ने अपनी संपत्ति, घर, नकदी और गहनों पर अपने बच्चों सक्षम और भूमि का हक बताया है। घटना का पता तब चला जब मृतक के भाई माखन लाल ने घर का दरवाजा बंद देखा।
Narsinghpur Youth Viral Video: संदेह होने पर जब पड़ताल की गई तो प्यारे लाल फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर डायल-112 की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, वीडियो और सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-