तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कोडाइकनाल में की लोगों से बातचीत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कोडाइकनाल में की लोगों से बातचीत
कोडाइकनाल (तमिलनाडु), 27 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की संभावनाओं को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की।
तेईस अप्रैल को राज्य में चुनाव समाप्त होने के बाद स्टालिन अपने परिवार के साथ कोडाइकनाल की संक्षिप्त यात्रा पर हैं।
‘मनोरंजिता जलाशय’ पर अपनी सुबह की सैर के दौरान, उन्होंने सड़क किनारे इंतजार कर रहे लोगों के साथ तस्वीर और सेल्फी खिंचवाई।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, द्रमुक प्रमुख मतगणना प्रतिनिधियों की नियुक्ति के संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मिल सकते हैं।
द्रमुक 164 सीटों पर चुनाव लड़ी है। वाइको के नेतृत्व वाली ‘मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (एमडीएमके) सहित विभिन्न गठबंधन दलों के 11 उम्मीदवारों ने सत्तारूढ़ पार्टी के चुनाव चिह्न ‘उगते सूर्य’ पर चुनाव लड़ा।
द्रमुक के सहयोगी दलों में कांग्रेस, वीसीके, डीएमडीके, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) शामिल हैं।
तमिलनाडु की 234-विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।
द्रमुक के सूत्रों के मुताबिक, स्टालिन 29 अप्रैल को चेन्नई लौटेंगे।
भाषा Intern सुरेश
सुरेश

Facebook


