तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया

तमिलनाडु: मुख्यमंत्री विजय ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया
Modified Date: June 16, 2026 / 12:11 pm IST
Published Date: June 16, 2026 12:11 pm IST

चेन्नई, 16 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 18 जून को होने वाले विधानसभा सत्र से पहले नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिन की प्रशिक्षण कार्यशाला का मंगलवार को उद्घाटन किया।

तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय की देखरेख में विधायकों के लिए ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम यहां कलाईवानार अरंगम में शुरू हुआ और यह 17वीं विधानसभा के सभी विधायकों के लिए है।

इस कार्यक्रम का मकसद सदस्यों को विधानसभा की प्रक्रियाओं, विधायी नियमों और सदन के कामकाज के तौर-तरीकों से परिचित कराना है, साथ ही उन्हें विधानसभा में बहस और सवाल-जवाब में प्रभावी ढंग से हिस्सा लेने के लिए तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर, मंत्री के.ए. सेंगोट्टैयन जैसे वरिष्ठ सदस्यों और अधिकारियों की मौजूदगी में पारंपरिक दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में