Tamil Nadu Election Results Today: बेटे विजय की जीत पर भावुक हुए पिता चंद्रशेखर.. कहा, ‘तमिलनाडु के लिए हमेशा कुछ करना चाहता था, आज पूरा हुआ सपना’
Tamil Nadu Election Results Today: तमिलनाडु चुनाव परिणाम 2026 में विजय की जीत पर पिता चंद्रशेखर भावुक, TVK बनी बड़ी पार्टी
Tamil Nadu Election Results Today || IMAGE- ANI News File
- विजय की जीत पर पिता चंद्रशेखर हुए भावुक
- TVK 110 सीटों पर बढ़त के साथ बड़ी पार्टी बनी
- बिना गठबंधन चुनाव लड़कर विजय ने बनाया इतिहास
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम (टीवीके) के मजबूत प्रदर्शन के बीच उनके पिता और फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने बेटे की राजनीतिक यात्रा को याद किया है। (Tamil Nadu Election Results Today) उन्होंने कहा कि विजय लंबे समय से तमिलनाडु के लिए कुछ करने की इच्छा रखते थे और आज उनका सपना साकार होता दिख रहा है।
पूरा विश्वास था, बनेंगे मुख्यमंत्री
एस.ए. चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से विजय के मन में लोगों की सेवा करने का विचार था, जो अब एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा, “पिछले दो वर्षों में उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है और उन्हें पूरा विश्वास था कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि विजय ने बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने का साहस दिखाया है, जो एक ऐतिहासिक कदम है। (Tamil Nadu Election Results Today) चंद्रशेखर के अनुसार, जनता का प्यार भी उनकी सफलता का बड़ा कारण बना है, क्योंकि लोग उन्हें अपने बेटे, भाई और परिवार के सदस्य की तरह देखते हैं।
TVK is leading on 110 seats in Tamil Nadu. Vijay’s father, SA Chandrasekhar, speaking from Chennai: “As a father, I am very proud. I think it’s a historical victory” https://t.co/bBrskHSfrK pic.twitter.com/hcYSEL67VX
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) May 4, 2026
बेटे की उपलब्धि से खुश है माँ शोभा
वहीं उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने खुशी जताते हुए कहा कि वह अपने बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कहा कि विजय हमेशा से मेहनती और ऊर्जावान रहे हैं और वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
ताजा रुझानों के अनुसार, टीवीके ने 110 सीटों पर बढ़त बना ली है और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। (Tamil Nadu Election Results Today) हालांकि बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से वह थोड़ा पीछे है, लेकिन छोटे दलों के समर्थन से सरकार बनाने की संभावना बनी हुई है। इस प्रदर्शन ने तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता-राजनेताओं की नई भूमिका को एक बार फिर मजबूत किया है।
बता दें कि, तमिलनाडु चुनाव के परिणाम में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। ताजा रुझानों के मुताबिक यहां टीवीके 100 सीटों पर आगे चल रही है जबकि मुख्य विपक्षी दल डीएमके 71 और एआईडीएमके 58 सीटों पर मजबूत पकड़ बनाये हुए है।
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण
उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत
नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी

Facebook


