Tamil Nadu fire crackers factory blast: पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका, जिंदा जले इतने लोग, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह

Tamil Nadu fire crackers factory blast: पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका, जिंदा जले इतने लोग, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह

Tamil Nadu fire crackers factory blast: पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका, जिंदा जले इतने लोग, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह

Tamil Nadu fire crackers factory blast | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 20, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: April 20, 2026 6:45 am IST

विरुधुनगर: Tamil Nadu fire crackers factory blast तमिलनाडु के विरुधुनगर के निकट स्थित एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट (Tamil Nadu Factory Blast) में कम से कम 23 श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, घायल हुए छह लोगों में से चार की हालत नाजुक है और उनका विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज जारी है।

Tamil Nadu Factory Blast तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। यह विस्फोट वाचकारपत्ती पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कट्टनरपत्ती में मुथुमानिकम के स्वामित्व वाली ‘वनजा’ पटाखा फैक्टरी में हुआ।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस पटाखा निर्माण इकाई को नागपुर स्थित पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से लाइसेंस मिला हुआ है। परिसर में कथित तौर पर 100 से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि विस्फोट बरामदे वाले क्षेत्र में हुआ, जहां कथित तौर पर श्रमिक कच्चे माल से पटाखों को अंतिम रूप दे रहे थे। विस्फोट का प्रभाव इतना भीषण था कि कम से कम तीन कमरे मलबे में तब्दील हो गए और आसपास की कई इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा।

एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने अब तक 23 शव बरामद किए हैं, जिनमें से कई बुरी तरह जल चुके थे।’’ अधिकारी ने बताया कि घायल छह लोगों में से तीन महिलाएं हैं और वे 60 प्रतिशत तक जल गई हैं। सूत्रों के अनुसार, अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने कई घंटों तक आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआती विस्फोट के काफी देर बाद भी पटाखे फटते रहने के कारण बचाव अभियान में काफी बाधा आई।

सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि मलबे के नीचे और भी श्रमिक फंसे हो सकते हैं। यह घटना इस क्षेत्र में इस वर्ष की सबसे घातक औद्योगिक दुर्घटना है। यह घटना उसी जिले के वेम्बाकोट्टई क्षेत्र में कुछ ही दिनों पहले हुए एक ऐसे ही विस्फोट के बाद घटी है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अपना दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए दो मंत्रियों को घटनास्थल पर भेजा है।

स्टालिन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विरुधुनगर जिले के कट्टनरपत्ती में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता का समन्वय करने का निर्देश दिया।’’ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ये वे श्रमिक थे जो आजीविका कमाने के लिए सुबह अपने घर से निकले थे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ प्रिंयका गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट से कई लोगों की मौत की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।